प्रयागराज, जून 12 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र के गोती गांव में पूर्व प्रधान के बेटे कुश सिंह की हत्या चौबीस घंटे बाद भी पहेली बनी हुई है। मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश में एक पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर शक के आधार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। इधर, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतक और परिवार व परिचितों के मोबाइल की सीडीआर व अन्य साक्ष्य खंगालने में जुटी है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या हत्या का विवरण गोती गांव के पूर्व प्रधान विनोद सिंह के तीन बेटों में छोटा कुश को घर से थोड़ी दूर बगीचे में गुरुवार सुबह गोली मारी गई थी। सिर में गोली लगने से कुश की मौत हो गई। हालांकि, गोली किसने चलाई, इसका वारदात के चौबीस घंटे बा...