रामगढ़, मई 18 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कुश कुमार प्रसाद को बरका-सयाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संघ के केंद्रीय सचिव संजय मिश्रा ने किया है। मौके पर संजय मिश्रा ने कहा कि कुश कुमार प्रसाद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ की भूमिका और प्रभावी होगी। इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष ठाकुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार, जीएम यूनिट अध्यक्ष शिवनंदन दास एवं जीएम यूनिट सचिव कमल कुमार सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अमन कुमार सिंह बने युवा राष्ट्रीय जनता दल के पाकुड़ जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...