गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित कुश्मी एन्क्लेव आवासीय योजना के अंतर्गत टू बीएचके, थ्री बीएचके और थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट रूम के फ्लैटों के लिए 20 जनवरी से 25 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। इन आवेदनों के आधार पर ई-लॉटरी का आयोजन सात अप्रैल को किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रिक्त फ्लैटों के आवंटन के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक दोबारा ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। इस अवधि में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग से ई-लाटरी की तिथि घोषित की जाएगी। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि इच्छुक आवेदक उपलब्ध फ्लैट, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.