कुश्ती हॉल के निर्माण की प्रक्रिया को रोकने की मांग
बिजनौर, जून 4 -- नेहरू स्टेडियम बिजनौर युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके क्रिकेट खेलने के अभ्यास क्षेत्र को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर इनडोर कुश्ती का हाल बनाया जा रहा है। जो इसके स्थान पर किक्रेट अभ्यास हेतु चुना गया है वह छोटा है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि वह खुद स्टेडियम पर पहुंचकर समस्या का समाधान करायेंगी। ज्ञापन देने वालों में तुषार मलिक, हिमांशु, धनंजय, विकास कुमार, प्रियांशु चौधरी, मोहसिन,शुलभ, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.