मऊ, जून 11 -- मऊ। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का जिले में आगमन होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय पहलवान अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 21 मेडल जीते। इनमें पांच महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने कहा कि आज के दौर खेल हम सभी के लिए बहुत ही आवश्यक है। खेल से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं दूसरी तरफ व्यक्ति शारीरिक के साथ मानसिक रूप से स्वतंत्र रहता है। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया। उन्होंने वर्ष 2011 से तुलना करते हुए कहा कि तब जहां मेडलों की संख्या 10 के आसपास थी, वह अब बढ़कर 1000 तक पहुंच गई है। इस दौरान नितेश सिंह को मऊ जिला कुश्ती संघ का उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.