कुश्ती में सत्यम ने जीता स्वर्ण
गंगापार, अक्टूबर 4 -- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक से पांच अक्तूबर तक आयोजित 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में धोकरी गांव के युवा पहलवान सत्यम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ सत्यम ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगामी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। उनकी सफलता से विद्यालय, परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के धोकरी गांव निवासी साधारण परिवार में जन्मे सत्यम यादव ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तेलियरगंज में कक्षा नौ के छात्र हैं। वह वर्तमान में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में नियमित रूप से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.