जौनपुर, दिसम्बर 17 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर स्थित जनता जनार्दन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी, दौड़, ऊंचीकूद, लम्बीकूद, योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कुश्ती में पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर बसवत की टीम और कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर की टीम विजयी रही। बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय रामपुर चौकिया का प्रेम और 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय उतरगावां के अंकित प्रथम रहे। बालिका 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सरैया की साक्षी प्रथम रहीं। प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र द...