फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 13 -- फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही कानपुर जोन की अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन कानपुर नगर खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कुश्ती में फतेहगढ़ के रिंकू व कानपुर नगर के सुमित कुमार ने बाजी मारी।स्टेडियम में फ्री स्टाइल कुश्ती 65 से 70 किलोग्राम पुरुष वर्ग में जालौन के प्रदीप, यहीं के महेंद्र, 70 से 74 किग्रा. में फतेहगढ़ के रवि चौधरी, कानपुर देहात के राजीव, 74 से 79 किग्रा. में फतेहगढ़ के मनीपाल, कानपुर नगर के हरिओम मिश्रा, 79 से 86 किग्रा. में फतेहगढ़ के अनिल, कानपुर नगर के अर्जुन फोगाट, 86 से 92 किग्रा. में झांसी के हरीश, फतेहगढ़ के लवी चौधरी व 92 से 97 किग्रा. भार वर्ग में फतेहगढ़ के रिंकू व झांसी के शिवशंकर तिवारी ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रीको-रोमन कुश्ती के ...