मेरठ, अप्रैल 8 -- उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की दो दिवसीय 51वीं अंतर परियोजना/डिस्कॉम कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिस में शुभारंभ बुधवार को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं एमडी रवीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न डिस्कॉम एवं परियोजनाओं के लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग किया। कुश्ती में पश्चिमांचल डिस्कॉम के मेरठ के पहलवानों का दबदबा रहा। कबड्डी में पश्चिमांचल डिस्कॉम एवं अनपरा फाइनल में पहुंच गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विभिन्न डिस्कॉम्स / परियोजना से आये खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इस दौरान संजय जैन निदेशक वाणिज्य, आशु कालिया निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, एनके मिश्र निदेशक तकनीकी ...