गाजीपुर, फरवरी 16 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन सोमवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। मुख्य मुकाबला गोलू पहलवान अंधऊ और शम्भूपाल पहलवान मुड़रभा के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अन्य मुकाबलों में सन्नी भुजाड़ी ने आनंद अंधऊ, कल्लू अंधऊ ने अनंत शेखपुर, इस्तियाक छपरा ने संदीप संकटमोचन, अरविन्द सिखड़ी ने मनीष करमपुर, आशू भितरी ने सौरभ सिखड़ी, गोरख करमपुर ने गोविन्द कुर्बानसराय तथा सुनील हंसराजपुर ने शकील शेखपुर को पराजित किया। कई मुकाबले बराबरी पर भी समाप्त हुए। आयोजक समिति के अध्यक्ष वेचन राय, पंकज राय और सुधीर पाण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.