बलिया, फरवरी 16 -- सोहांव। चौरा गांव में श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पहलवानों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दंगल के आयोजक चंन्द्रेश्वर सिंह ने पहलवानों को हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रितेश (सिंहपुर) ने अमित कुमार (चौरा) को चित कर दिया, वहीं प्रवीण (अलावलपुर) ने मोहित (जोगा) को पटकनी दी। नागेन्द्र अलावलपुर ने बजरंगी सलेमपुर को पटखनी दी। दर्जनों कुश्ती मुकाबलों में दंगल प्रेमियों ने पहलवानों का खूब हौसला अफजाई किया।निर्णायक की भूमिका में प्रभुनाथ यादव ने निभाई। इस मौके पर राणा सिंह, चित्रसेन सिंह, सौरभ सिंह, गुलाब उपाध्याय, अनिल सिंह, विनोद सिंह, चितरंजन सिंह, मनीष उपाध्याय, केडी सिंह, विद्या उपाध्याय, गुड्डू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.