कुश्ती मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम दिखाया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- गाजियाबाद, वंदना। सदरपुर स्थित चौधरी चरण सिंह कुश्ती स्टेडियम में युवा समिति रईसपुर सदरपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय 657वीं श्री बलदेव छठ उत्सव कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों के बीच लगभग 600 मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में पहलवानों ने दाव पेच लगाए और दम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2.5 लाख रुपये का सबसे बड़ा कुश्ती मुकाबला खेला गया। मुकाबला हरियाणा के अमन पहलवान और खड़खड़ी के रमित पहलवान के बीच हुआ, दोनों पहलवानों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों को 1.25 लाख रुपये का नगद इनाम दिया गया। इसके साथ दिपांशु और अंकित पहलवान के बीच एक लाख रुपये का मुकाबला खेला गया। दोनों पहलवान बराबरी पर रहे और 50-50 हजार रुपये का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.