कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह का हुआ स्वागत
गाजीपुर, अगस्त 9 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामकरन इंटर कॉलेज में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह के पहुंचने पर खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक और निदेशक आशीष यादव 'राहुल' ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। संजय सिंह ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के साथ खिलाड़ियों से संवाद किया और अभ्यास के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को जल्द ही कुश्ती मैट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। पर्याप्त अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बृजभूषण सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.