देवरिया, सितम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने किया शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद व स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का दबदबा रहा। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 14 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता परिणाम इस प्...