मधुबनी, फरवरी 16 -- बाबूबरही। बेला देवड़ा गांव स्थित मुन्नी बाबा स्थान परिसर में सोमवार को महाशिवरात्रि पूजन के अवसर पर अंतरराज्यीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेपाल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अखाड़े में अपने अपने दांव पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक ढंग से प्रतियोगिता शुरु हुई। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...