बरेली, मई 16 -- फरीदपुर, संवाददाता। कुश्ती संघ की ओर से सीएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर दंगल का आयोजन किया गया। पांच राउंड की प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप जतिन तोमर रहे। जबकि बाल केसरी का खिताब कुमार ने जीता।  कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के छात्र नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, भारतीय खेल प्राधिकरण एसबीआई दिल्ली के डायरेक्टर ओमकारनाथ, लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद वर्मा, प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने किया। कुश्ती में जाट सेंटर बरेली के जतिन विजेता रहे। उपविजेता अविनाश यादव रहे। उत्तर प्रदेश के कोच रविंद्र यादव,अमलेश कुमार यादव,बरेली कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरीश पाल,कुश्ती संघ के महासचिव योगेंद्र पूनिया,कंपटीशन डायरेक्टर कृष्णकांत यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...