संभल, मार्च 7 -- जिला कुश्ती संघ द्वारा आठ मार्च को 20 वर्षीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुलम कल्याणपुर में किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के सचिव आर्य भोले सिंह त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2006 से 2008 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे, और वर्ष 2009 में जन्म लेने वाले खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाण पत्र या माता पिता की अनुमति प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। जो खिलाड़ी जिले की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह 31 मार्च से दो अप्रैल तक उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा वाराणसी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता बालिका फ्री स्टाइल, बालक फ्रीस्टाइल तथा बालक ग्रीको रोमन शैली में आयोजित की जाएगी। जिले के सभी खिलाड़ी और कोच आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.