वाराणसी, मार्च 3 -- चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरयां में प्राचीन शिवमन्दिर परिसर स्थित अखाड़े पर गुलाब पहलवान की स्मृति में सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंचे साठ जोड़ी से अधिक पहलवानों ने अपने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन करते हुए जमकर पसीना बहाया। मुख्य मुकाबले में वाराणसी के सोमरू यादव ने मिर्जापुर के रंजीत पहलवान को ढांक दांव पर चित कर 21 हजार रुपये इनाम की कुश्ती अपने नाम की। जबकि 51 हजार रुपये इनाम की सबसे रोचक कुश्ती अयोध्या के बाबा पहलवान और भभुआ बिहार के जालिम पहलवान के बीच हुई। जबरदस्त मुकाबले के दौरान जालिम ने बाबा को कंधे पर टांगकर धोबी पछाड़ लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाबा ने फुर्ती दिखाते हुए पीछे से उनका पैर फंसाया और स्वयं को बचा लिया। तय समय के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.