सहरसा, जनवरी 5 -- सिमरी बख्तियारपुरख्, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौर पंचायत क्षेत्र के महादेवा स्थान परिसर में चार दिवसीय पुसी पूर्णिमा मेला के दूसरे दिन रविवार को कुश्ती दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय भगवानपुर के प्रांगण में आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम का उदघाटन कांग्रेस नेत्री सरिता पासवान, पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव, सेवानिवृत बीईओ गुणानंद सिंह तथा पवन यादव ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ती है। महादेवा स्थान के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के देवी देवताओ की मुर्तियां बनाई गई। पूजा अर्चना को लेकर सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। दंगल में पहले दिन गोरखपुर, छपरा, राजस्थान, नेपाल, गाजीपुर, बनारस, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, अयोध्या सहित अन्य जगहों के दर्जनो ...