चंदौली, अप्रैल 14 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के बयानपुर बिरासराय गांव में 76 वर्षों से आयोजित हो रही विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर सहित हरियाणा के पहलवानों ने प्रतिभाग किया और अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला और एमएलसी प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह शामिल रहे।विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारंभ किया। आयोजक वीरेंद्र सिंह और अवनीश सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वीरेंद्र सिंह 'मुन्नी जी' द्वारा बयानपुर बिरासराय गांव में इस दंगल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.