महाराजगंज, जनवरी 11 -- महराजगंज। जिला स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में विभिन्न वजन में तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जूनियर बालक कुश्ती फ्री स्लाईल में राज यादव, विजय कुमार भारती, युसूफ, विशाल, पंकज यादव, फैजल अली, किशन कुमार यादव, शिवम, निखिल यादव और नितिश यादव का चयन किया गया। इसी प्रकार जूनियर बालक कुश्ती ग्राको स्लाईल में चमन यादव, मोहित, सूरज, अमन कुमार, सुरेन्द्र, अमन विश्वकर्मा, विषु कन्नौजिया, कुनाल साहनी, पवन कुमार और रघुराज का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब टीम मैनेजर अजीत कुमार राय की उपस्थिति में आगे के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.