साहिबगंज, अप्रैल 8 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं धनबाद जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान मे धनबाद के महुदा में 05 से 06 अप्रैल तक हुए अंडर 17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से शहर के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन बना। टीम को धनबाद से यहां लौटने पर जिला खेल कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने सम्मानित किया एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी। मौके पर खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के कोच प्रकाश सिंह बादल, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव कार्यालय कर्मी गौरव प्रियदर्शी, सुरेंद्र कुमार, समा प्रवीण समेत अन्य मौजूद थे।वहीं जिल...