बागपत, फरवरी 26 -- बड़ौत। लुहारी गांव में गुरुवार को चौधरी बीरसैन सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों व क्षेत्र से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया। दंगल के मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत है। रालोद खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण संस्कृति की पहचान है। कुश्ती प्रतियोगिता समिति लुहारी के निवेदक डा. संजीव आर्य एवं डा. अशोक कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...