खगडि़या, मार्च 28 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मेघौना में श्री श्री 1008 चैती दुर्गा मेला महोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने शनिवार को किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की प्राचीन और गौरवशाली खेल परंपरा है, जो आज भी लोगों को जोड़ने का काम करती है। मेघौना मेला में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विशेष रूप से महिला पहलवानों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार, यूपी और हरियाणा से आई बेटियों ने जिस साहस और कौशल का प्रदर्शन किया है, वह हमारे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह कुश्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.