मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ। 69वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले मेरठ के मोहित यादव को मंगलवार को अलका तोमर कुश्ती एकेडमी में सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अश्वनी गुप्ता ने मोहित यादव को 15 किलोग्राम बादाम गिरी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा देव प्रिया ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने 5100 रुपये की धनराशि देकर खिलाड़ी को सम्मानित किया। अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी अलका तोमर के जन्म दिवस पर एकेडमी में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। एकेडमी के संरक्षक कल्याण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को Rs.5000 देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.