मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- मुजफ्फरनगर। साई भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा पचैंडा कला में युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया। खिलाड़ियों के ट्रायल के दौरान लखनऊ से अधिकारी केके यादव, कोच वेद प्रकाश यादव, युधिष्ठिर पहलवान , मांगेराम खलीफा आदि लोग उपस्थित रहे। युधिष्ठिर यादव ने बताया कि ट्रायल में आठ साल के आयु वर्ग से लेकर 18 साल के कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुश्ती स्टेडियम में करीब 30 कुश्ती खिलाड़ियों का प्रवेश होगा, जिसमें से इस ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन होना है। ट्रायल में जिलेभर के करीब 20 से 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...