संवाददाता, अप्रैल 17 -- यूपी के सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार ट्रेन से कटकर खिलाड़ी की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृत खिलाड़ी की पहचान 15 वर्षीय अनंत बड़सर पुत्र धर्मवीर निवासी गांव दथेड़ा, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई। अनंत कक्षा नौ का छात्र था और अंडर 15 कुश्ती में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका था। वह बुधवार दोपहर से लापता था। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: आग में राख हो गए सपने, कोई खिलौने तो कोई निशानियां खोजता रहा पुलिस के अनुसार परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि बुधवार को...