मेरठ, अप्रैल 9 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा आयोजित 51वीं अंतर-परियोजना-डिस्कॉम्स कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दारान प्रदेश भर के ऊर्जा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मेजबान टीम पश्चिमांचल डिस्कॉम (मेरठ) ने कुश्ती और कबड्डी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ओबरा परियोजना ने द्वितीय स्थान और अनपरा परियोजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जिसमें पश्चिमांचल और अनपरा परियोजना की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पश्चिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.