पटना, अप्रैल 4 -- मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नदामा में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई। जिसमें ईरान के पहलवान जलाल को हराकर दिल्ली के पहलवान जोंटी गुर्जर विजेता बने। कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए भीषण गर्मी में भी हजारों लोग नदमा गांव पहुंचे। बिहार केसरी रहे नदमा के विवेकानंद पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कुश्ती स्पर्धा का शुभारंभ अखाड़े के ध्वज पूजन के साथ हुई। इस दौरान विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नदमा में पहलवानों की युवा विरासत तैयार करने को लेकर दंगल शुरू किया गया है। इसमें देसी और विदेशी दाव पेंच देखने के लिए मिलेंगा। महाकुश्ती में ईरान, जॉर्जिया, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली , हरियाणा व बिहार के पहलवान पहुंचे हैं। भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने कहा, इस तरह की स्पर्घा बिहार मे...