कुश्ती:: हरिद्वार के खिलाडियों का रहा दबदबा
काशीपुर, जून 27 -- काशीपुर, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में शनिवार को आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने विभिन्न भार वर्गों में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के करीब 100 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा हाथ मिलाकर किया। फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किग्रा में परमवीर सिंह (ऊधमसिंह नगर), 61 किग्रा में मोहित कुमार नौटियाल (हरिद्वार), 65 किग्रा में सिद्धार्थ (नैनीताल), 70 किग्रा में दिव्यांश राठी (हरिद्वार), ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.