दरभंगा, मार्च 10 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस को संध्या गश्ती के दौरान बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाने के सअनि अभय कुमार सिंह गत आठ मार्च को संध्या गश्ती पर थे। इसी दौरान झाझरा चौक के पास पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। युवक पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस टीम को शक हुआ और उसका पीछा किया गया। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवक को हिरासत में लेते हुए काले रंग की एक बाइक जब्त की है। गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.