कुशेश्वरस्थान में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
दरभंगा, अगस्त 25 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सावन की अंतिम सोमवारी को मिथिला का बाबाधाम कुशेश्वरस्थान पूरे दिन हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजता रहा। शिवनगरी एवं इसके रास्तों पर चारों ओर शिवभक्तों की भीड़ लगी थी। अनुमान के मुताबिक अंतिम सोमवारी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रविवार की रात 12 बजे से ही कुशेश्वरस्थान में लगी भीड़ और महिला-पुरुषों की लंबी लंबी कतार को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कमान संभाली। जानकारी के अनुसार शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पहली बार कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गर्भ गृह का पट रात एक बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इससे पहले बाबा की सुबह की मंगल पूजा-आरती की गयी। इसमें डीएम कौशल कुमार, डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी व ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.