दरभंगा, मई 27 -- महेश कानोडिया, कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड कार्यालय के आम्बेडकर सभागार में कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। तीन सदस्यीय समिति के लिए गौतम प्रसाद सिंह, अशोक कुमार यादव तथा रौशन कुमार राय का चयन किया गया। चयन में जहां गौतम प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए, वहीं अशोक कुमार यादव ने लखिया देवी को तथा रौशन कुमार राय नीला देवी का विरोध झेल सदस्य चुने गए। निर्वाचन पदाधिकारी एडीएम मो. सलीम अख्तर ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- कमतौल-अहियारी नपं में तीन सदस्य निर्वाचित यह भी पढ़ें- घनश्यामपुर : निर्विरोध चुने गये तीनों सदस्य यह भी पढ़ें- हायाघाट में गिन्नी, विकास व नीतीश निर्वाचित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...