दरभंगा, मई 27 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत सहित प्रखंड में सभी पंचायत के गांवों में 25 मई की रात बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से अंधेरा छाया रहा। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे के करीब तेज हवा के बारिश हुई। उस समय धबौलिया पीएसएस के सभी फिडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कुशेश्वरस्थान बाजार सहित पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। उपभोक्ता बताते हैं कि 26 मई मंगलवार की अहले सुबह चार बजे के करीब बिजली आपूर्ति चालू हुई लेकिन सुबह पांच बजे आयी आंधी पानी ने फिर से ऐसी बिजली गई कि उपभोक्ता की सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो गयी। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी के साथ हुई तेज बारिश, बिजली की आपूर्ति हुई घंटों ठप बाजार के उपभोक्ताओं को विशेष परेशानियों का सामना करना परा। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियो...