कुशेश्वरस्थान:रेल परियोजना का रूट बदलने का किया विरोध
दरभंगा, जून 8 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सकरी-हसनपुर रेल परियोजना के प्रस्तावित रूट परिवर्तन का विरोध होने लगा है। रूट परिवर्तन के विरोध में रविवार को कुशेश्वरस्थान बाजार में महापंचायत का आयोजन समाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, किसानों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सकरी-हसनपुर रेल परियोजना का निर्माण कार्य 1996 में शुरू हुआ, लेकिन तीन दशक बाद भी इस रेल परियोजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। परियोजना में सकरी से हरनगर तक रेल चल रही है। हसनपुर से बिथान तक रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर रेल का परिचालन को लेकर ट्रायल भी हुआ है। हरनगर से बिथान वाया कुशेश्वरस्थान तक रेल लाइन का निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.