दरभंगा, अक्टूबर 5 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। बच्चे की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित उसी गांव का 22 वर्षीय मो. इशरामुल बताया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्चे को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर स्कूल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपित बच्चे को उसके घर के पास छोड़कर वहां से चला गया। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा। उसकी असामान्य स्थिति देखकर मां ने पूछताछ की तो बच्चे ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की मां ने गांव में सामाजिक पंचायत बुलाई और घटना की जानकारी लोगों को दी。

पंचायत का निर्...