दरभंगा, जून 26 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियादी केन्द्र भवन के परिसर में गोविंद कुमार सहनी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने धरना एवं प्रदर्शन किया। धरनार्थियों के मुख्य मांगों में मोटर युक्त ट्राई साइकिल का वितरण करने, प्रखंड स्तर पर एमटीसी रिपेयरिंग सेंटर की स्थापना करने, एमटीसी वितरण में अनावश्यक विलंब के लिए जिम्मेदार कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करने, एमटीसी आवेदन के निष्पादन एवं वितरण हेतु समय-सीमा निर्धारित करने, सभी पात्र दिव्यांगजनों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुरूप मामलों का प्रभावी निष्पादन करने यादि शामिल है। यह भी पढ़ें- कुशेश्वरस्थान:दिव्यांगजनों ने किया धरना-प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...