दरभंगा, सितम्बर 30 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। पूर्वी प्रखंड से होकर गुजरने वाली कोसी व कमला बलान नदी के जलस्तर में मंगलवार की शाम से ही कमी होने लगी है। जलस्तर में आई कमी से बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, विधायक अतिरेक कुमार ने अधिकारियों के साथ नाव से बाढ़ प्रभावितों का मंगलवार को जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: बाढ़ सहायता राशि और फसल क्षति का मुआवजा देने की मांगबाढ़ से उत्पन्न समस्याएं बाढ़ से उत्पन्न समस्याएं अभी भी जस की तस बनी हुई हैं। कई स्थानों पर सड़कें बाढ़ के पानी में डूबी रहने के कारण आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों को नाव के सहारे कमला बलान तटबंध अथवा एसएच-56 कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। पिछले दिनों जलग्रहण क्षेत्र में हुई लगातार बारिश और कोसी नदी के साथ ही कमला बलान नद...