कुशेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बच्ची से छेड़खानी, पंडा गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 29 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा)। बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में पूजा करने गई सात वर्षीया बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप मंदिर के ही पंडा शिव कुमार झा पर है। बच्ची की मां के आवेदन पर कुशेश्वरस्थान थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी पंडा को सहरसा के गंडौल से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार को कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीया बच्ची बाबा कुशेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि पंडा शिव कुमार झा ने बच्ची को मंदिर परिसर के विभिन्न देवस्थलों में पूजा कराई। पूजा के बाद बच्ची ने पंडा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आरोप है कि इसी दौरान पंडा ने बच्ची को मिठाई देने का प्रल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.