बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- कुशेढ़ी के पंचबदन शिव मंदिर में पहली बार होगा सावन महोत्सव पर्यटन विभाग ने दिए 7 लाख, सावन पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन विधायक की पहल और डीएम की रिपोर्ट पर सरकार ने दी मंजूरी पंचमुखी शिवलिंग के लिए मंदिर है प्रसिद्ध, उमड़ती भक्तों की भीड़

कुशेढ़ी मंदिर की पहचान फोटो कुशेढ़ी मंदिर : कुशेढ़ी का प्रसिद्ध पंचबदन मंदिर। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध कुशेढ़ी पंचबदन स्थान शिव मंदिर में इस वर्ष पहली बार सरकारी स्तर पर सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सावन पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय भव्य महोत्सव के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 07 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। सरकारी संरक्षण मिलने के बाद मंदिर के धार्मिक और पर्यटन महत्व को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी ह...