कुशीनगर से कानपुर पढ़ने गई नर्सिंग छात्रा ने खुद को लगाई फांसी, बर्थडे से 6 दिन पहले खुदकुशी
संवाददाता, जुलाई 6 -- Nursing Student Suicide : कुशीनगर से पढ़ने के लिए कानपुर गई नर्सिंग की एक छात्रा (उम्र 19 साल) ने आत्महत्या कर ली है। कानपुर में वह किराए के जिस कमरे में रहती थी उसी में उसकी पंखे के हुक से लटकती लाश मिली है। छात्रा का 12 जुलाई को जन्मदिन था। जन्मदिन से छह दिन पहले ही उसने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा के परिवारीजनों को इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार आशिया नाम की ये छात्रा कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग सेकेंड इयर में पढ़ती थी। वह कुशीनगर के तमकुही थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव की रहने वाली थी। कानपुर में रहकर पढ़ाई के लिए उसने एक कमरा किराए पर ले रखा था जहां सोमवार की सुबह उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.