कुशीनगर, मई 4 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि रुद्रप्रताप सिंह पर कप्तानगंज थाने में रविवार को धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में भाजपा नेता कथित रूप से एक व्यक्ति को एसपी कार्यालय का पीआरओ बनकर पुलिस से उठवाने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वारयल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

धमकी देने का मामला कप्तानगंज थाने में सौंपी गई तहरीर में कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक सिंह निवासी पुरास बांसडीहा बलिया ने कहा है कि पीआरओ सेल कुशीनगर से एक ऑडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने उसका अवलोकन-परीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि उक्त ऑडियो से सम्बंधित मोबाइल नंबर रुद्र प्रकाश सिंह निवासी शेखपुरवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के नाम से रजिस्टर्ड है। इसमें एक व्यक्ति जो अपना...