कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। कैंसर रोगियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में ही चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां छह बेड का कैंसर सेंटर बनेगा, जहां मरीज भर्ती किए जाएंगे। पहली मर्तबा तो एम्स, केजीएमयू, एसजीपीजीआई अथवा बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में दिखाकर इलाज शुरू कराएंगे, लेकिन उसके बाद जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज में ही उनका इलाज हो सकेगा। कीमोथेरेपी की सुविधा भी मिलेगी। जरुरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ गंभीर मामलों में टेलिमेडिसिन पद्धति से सलाह लेकर मरीजों का इलाज हो सकेगा। जिले में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे लोगों को इलाज के लिए मुंबई या बीएचयू सहित अन्य बड़े शहरों के कैंसर अस्पतालों में जाना पड़ता है। कैंसर रोगियों को इसकी सामान्य चिकित्सकीय सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.