कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। कसया-पडरौना मार्ग नेशनल हाईवे 28 बी पर बीच सड़क पर मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्ची मिली। रास्ते से निकल रहे मेडिकल स्टोर संचालक ने मौके पर जुटी महिलाओं की मदद से नवजात बच्ची को बाइक से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों की टीम ने एनआईसीयू में बच्ची को भर्ती कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ घंटे बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल सेमराधूरी बापूनगर निवासी सन्नी वर्मा पुत्र जीतेंद्र वर्मा गांव से दूर नरसर करहिया चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह सुबह साढ़ आठ बजे बाइक से मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- थैले में भरा मिला नवजात शिशु, स्थानीय लोगों ने बच्चे की बचाई जान कसया-पडरौना मार्ग पर पचफेड़ा ब्रह्मस्थान के सामने से नरसर करहिया मोड़ पर मुड़ने ही वाल...