कुशीनगर, अप्रैल 14 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कोटवा-घुघुली मार्ग पर सोमवार की आधी रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीरक्षेत्र के क्रांति चौराहा के पास लोनिया पट्टी मुख्य मार्ग पर दोनों युवक बाइक से क्रांति चौराहा की ओर से घुघुली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों को आशंका है कि सिर्फ बाइक के गिरने से यह हादसा नहीं हुआ है, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक असंतुलित हुई, जिसके च...