कुशीनगर में सिटी मॉल की लिफ्ट टूटी, दो कर्मचारी घायल
कुशीनगर, मई 25 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। पडरौना शहर के पीडी सिटी मॉल में सोमवार की दोपहर हादसा हो गया। ग्राहकों और कर्मचारियों से भरी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं मॉल प्रबंधक ने दो के घायल होने की बात तो स्वीकारी है, लेकिन लिफ्ट टूटने की घटना को भ्रामक बताया है। सिटी मॉल की लिफ्ट में कुल पांच लोग सवार थे। अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ा और वह तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरी। इससे मॉल में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें मॉल के कर्मचारी राजन मिश्रा पुत्र हरेन्द्र मिश्रा और अंगद यादव पुत्र नगई यादव घायल हो गए। पुलिस ने घायल कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भिजवाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.