कुशीनगर में रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, दंपती समेत दो बच्चे गंभीर
कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर पंचायत फाजिलनगर के पिपरा रज्जब मोहल्ले में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। हादसे में पति-पत्नी समेत उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों का उपचार आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रवींद्र नगर धूस रेफर कर दिया गया। पति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटनास्थल का विवरण पिपरा रज्जब मोहल्ला निवासी प्रदीप यादव के घर में रसोई गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। पत्नी रीता यादव ने रसोई में गैस की तेज गंध महसूस होने पर इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद प्रदीप रसोई घर में जाकर सिलेंडर और पाइप की जांच करने लगे। पाइप को पूरी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.