कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कई दिनों से उमस भरी गर्मी और तीखी धूप से परेशान लोगों को सोमवार की सुबह बड़ी राहत मिली। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह करीब छह बजे से आसमान में काले बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। बादलों की गरज के बीच सुबह करीब सात बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। यह भी पढ़ें- उमस के बीच अगले चार दिन मेघ बरसाने को तैयारबारिश का असर बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर करीब 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। सुबह के समय सड़कों और आवासीय इलाकों में मौसम का बदला हुआ मिजाज साफ तौर पर दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- उमस के बीच अगले चार दिन मेघ बरसाने को तैयारकिसानों की खुशी मानसून की पहली बारिश से सब...