कुशीनगर, मई 21 -- कुशीनगर। भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। जिले के अलग-अलग हिस्सों में ट्रांसफार्मर के फुंकने या तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जा रही है। पडरौना शहर के रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जवाब दे जाने के कारण 35 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। यह समस्या अभी दूर भी नहीं हुई थी कि बावली चौक स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे सुबह से दोपहर तक लोग बिजली-पानी के संकट से जूझते रहे। कमोबेश यही हालत जनपद के अन्य शहरी एवं क्षेत्रों में है。 यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरी में 36 घंटे और गंगानगर में 26 घंटे बाद आई बिजलीबिजली संकट का कारण एक तरफ मौसम विभाग अभी और कुछ दिन भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी कर रहा है तो दूसरी तरफ बिजली व्यवस्था रह-रहकर लड़खड़ा जा रही ...