कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीप राय मे चल रहे यज्ञ का वैनर सटे चौरा खास थाना क्षेत्र के मंगूरी पट्टी मे लगने के दौरान दूसरे समुदाय के युवको द्वारा देर रात फाड़े जाने से मना करने पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या किये जाने के आरोप के बाद जहां दोनों गांवों में तनाव हो गया, वहीं घटना की सूचना पर तीन थानों की फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुंच गयी। पीएसी बल के साथ पहुंचे एसपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है की बुजुर्ग की मौत करंट लगने से हुई है। दोनों गांवों मे तनाव है, मौके पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- उन्नाव में संत की हत्या की वजह भजन-कीर्तन तो नहीं? 100 मीटर की दूरी पर है मस्जिद; तनाव का माहौल मिली जा...